RTE Admission application
भारत में शिक्षा का अधिकार (Right to Education – RTE) Act, 2009 उन बच्चों के लिए बहुत बड़ा कदम है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। RTE Admission Application 2026 प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है और इसमें इस बार कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं। latest update of RTE Admission 2026 news.hindiluck.com में आप जानेंगे कि RTE के तहत admission प्रक्रिया, eligibility, आवेदन की तारीखें, और नए नियम क्या है।
RTE Admission Application 2026 क्या है?
RTE (Right to Education) के तहत private schools में 25% सीटें गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए रिज़र्व की जाती हैं। यह सुविधा 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को दी जाती है। इस स्कीम का उद्देश्य है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो।
RTE Admission Application प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पिछले साल तक आवेदन प्रक्रिया 1 दिसम्बर 2024 से 19 मार्च 2025 चार चरणों में हुई थी, लेकिन अब सरकार ने तीन चरणों में चरणबद्ध किया है। अभिभावक द्वारा एक लॉटरी चरण में एक बार आवेदन किया जायेगा। विद्यालय में सीट आवंटित न होने की स्थिति में अभिभावक अगले चरण में पुनः आवेदन कर सकेगें। इस बार किरायेदारी का प्रमाण पत्र नहीं चलेगा । मतलब किरायेदार आवेदन नहीं कर पाएंगे । और आधार कार्ड का online सत्यापन होना जरुरी किया गया है।
RTE Admission apply 2026 के चरण
इस बार RTE Admission Application 2026 की प्रक्रिया कल 2 फरवरी 2026 से शुरू हो गयी है । आवेदन प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी की जाएगी । प्रथम चरण 02 फरवरी से 16 फरवरी तक दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च तक और तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा।
Free Girls education scheme में 2 बेटियां है तो एक पढेगी बिना फीस। जाने क्या है योजना ?
Age Limit for RTE Admission Application
आयु की गणना सत्र प्रारंभ होने के वर्ष के 1 अप्रैल को की जाएगी ।
- नर्सरी के लिए 3 वर्ष से अधिक किन्तु 4 वर्ष से कम ।
- एल०के०जी० के लिए 4 वर्ष से अधिक किन्तु 5 वर्ष से कम ।
- यू०के०जी० के लिए5 वर्ष से अधिक किन्तु 6 वर्ष से कम ।
- कक्षा-1 के लिए 6 वर्ष से अधिक किन्तु 7 वर्ष से कम।
RTE Admission Application 2026 प्राथमिकता किन्हें मिलेगी?
RTE एडमिशन में सभी आवेदकों को बराबर नहीं माना जाता है कुछ बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है:
- अनाथ और बेसहारा बच्चे
- दिव्यांग बच्चे
- अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चे
- विधवा या सिंगल मदर के बच्चे
- जिनका घर स्कूल के नजदीक हो
RTE Admission 2026 Eligibility
अलाभित समूह के बालक / बालिका –
1. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग तथा
निःशक्त बच्चा।
2. एच०आई०वी० अथवा कैंसर पीड़ित माता-पिता / अभिभावक का बच्चा, अनाथ बच्चा (चाहे
वह बाल गृह में हो)।
दुर्बल वर्ग के बालक /बालिका –
3. I. जिसके माता-पिता या संरक्षक, सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत गरीबी रेखा के नीचे के कार्डधारक (अन्त्योदय) हैं।
II. जिसके माता-पिता या संरक्षक दिव्यांगता /वृद्धावस्था / विधवा पेंशन प्राप्तकर्ता हैं।
III.जिसके माता-पिता या संरक्षक की अधिकतम वार्षिक आय रू0 1.00 लाख तक हो ।
अलाभित समूह / दुर्बल वर्ग हेतु सक्षम अधिकारी के स्तर से निर्गत प्रमाणपत्र के आधार पर ही उक्त प्रवेश अनुमन्य किया जायेगा।
4. परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
RTE Admission Application 2026 के लिए जरूरी Documents
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
- बच्चे और अभिभावक का Aadhaar Card
- Aadhaar Card
- Residence Proof
- Income Certificate
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- पासपोर्ट साइज फोटोआधार सीडेड बैंक खाता क्यूंकि यूनिफार्म का पैसा सीधे अभिभावक के बैंक खाते में ट्रान्सफर किया जायेगा ।
- इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है – बच्चों का Aadhaar Card अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह जरूरी नहीं था, लेकिन अब बिना Aadhaar के आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
RTE Admission 2026 में Lottery System
चूंकि private schools में limited seats होती हैं और आवेदन अधिक आते हैं, इसलिए admission lottery system के माध्यम से किया जाएगा। इसमें random selection से बच्चों का नाम चुना जाता है और फिर उन्हें admission मिलता है।
RTE Admission Application 2026 गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है। सरकार ने इस बार कई बदलाव किए हैं ताकि admission प्रक्रिया ज्यादा आसान और पारदर्शी हो। यदि आपके परिवार की आय 1 लाख रुपये से कम है और आप चाहते हैं कि आपका बच्चा private school में पढ़े, तो यह golden chance है।


